Latest News

उड़द दाल रायता - Udad Daal Raita



क्या चाहिए (सामग्री)


2 चम्मच उड़द दाल
1 कप दही
1 चम्मच राई
1 हरी मिर्च
1/2 चम्मच हींग
3-4 कढ़ी पत्ते
स्वादानुसार नमक
1/2 कप हरा धनिया
1/4 कप किसी हुई गाजर व एक बारीक़ कटा टमाटर (वैकल्पिक, पारम्परिक उड़द दाल रायता केवल दही व दाल से बनता है, लेकिन स्वाद बढ़ाने के लिए आप गाजर व टमाटर का प्रयोग कर सकते हैं)
1 चम्मच तेल

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)


एक बोल में दही व नमक मिलाकर फेंट लें| एक छोटा पैन गर्म करें और इसमें उड़द दाल को सुनहरा होने तक भूनें| दाल को ठंडा होने के लिए रख दें| ब्लैंडर में दाल पीसकर पाउडर बना लें| इस पाउडर को दही में मिलाएं| पैन में तेल गर्म करें और राई तड़काएं| एक-एक कर बारीक़ कटी हरी मिर्च, कढ़ी पत्ते व हींग डालें| इस तड़के को दही में डालकर अच्छी तरह मिलाएं| अब थोड़ा-सा धनिया, किसी हुई गाज़र व कटे टमाटर दही में मिलाएं| ऊपर से हरा धनिया सजाएं और ठंडा परोसें|

No comments:

Post a Comment

Indian Food Recipes Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by hatman12. Powered by Blogger.