Latest News

मक्का प्याज़ी चीला - Makka Pyazi Cheela Recipe

Makka Pyazi Cheela Recipe


आवश्यक सामग्री


मक्के का आटा- 2 कप
प्याज- 1/2 कप (बारीक कटा)
अदरक- 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच (बारीक कटी)
हरा धनिया- कुछ पत्तियां
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
तेल- आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि


मक्के के आटे में तेल को छोड़कर सारी सामग्री मिला लें। आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। तवा गर्म करें, चिकना करने के लिए थोड़ा तेल लगाएं। तैयार घोल में से एक कल्छी तवे पर डालकर फैलाएं। चारों ओर तेल छोड़ते हुए उलट-पलटकर सेकें। सुनहरा और कुरकुरा होने पर चटनी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

No comments:

Post a Comment

Indian Food Recipes Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by hatman12. Powered by Blogger.