Latest News

खट्टी भाजी - Khatti Bhaji



क्या चाहिए (सामग्री)


3 चम्मच चना दाल
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
1/3 चम्मच बारीक़ कटे प्याज
2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 कप कटे आलू
1/2 कप कटे बैंगन
3 कप कटी पालक
3/4 कप खट्टी भाजी (कुल्फा)
स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)


कुकर में 1 कप पानी और चना डालें और 1 सीटी दें| इसें अलग निकाल लें और ठंडा होने दें| कुकर में तेल गर्म करें और जीरा तड़काएं| इसमें प्याज व अदरक, लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें| मिश्रण में लाल मिर्च, धनिया व हल्दी पाउडर डाले और 2 से 3 मिनट तक पकाएं| कटे आलू व बैंगन डालकर मिलाएं| धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं| अब कटी पालक, कुल्फा व पकी चना दाल डालें और ढक्कन लगा दें| इसे दो सीटी देनी हैं| हल्का-सा ठंडा होने पर सब्जी को फेंट लें| रोटी या चावल के साथ परोसें| खट्टी भाजी में टमाटर, कमल ककड़ी या गाजर भी डाली जा सकती हैं|

No comments:

Post a Comment

Indian Food Recipes Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by hatman12. Powered by Blogger.