Latest News

शहंशाही गोभी - Shenshahi Gobi


क्या चाहिए (सामग्री)


1 कटा फूलगोभी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 बड़े चम्मच बेसन
1 कप बंधा दही
3/4 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच नीबू का रस
1 बड़ा चम्मच बादाम कतरन
1 बड़ा चम्मच कुटा हुआ काजू
1 बड़ा चम्मच किशमिश
2-3 बड़े चम्मच मक्खन
1 कप किसा हुआ पनीर
1/4 कप सरसों का तेल
स्वादनुसार नमक
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
5-6 चीरी हुई हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
1 कप दूध
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटे ताजे पुदीने के पत्ते

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)


जरा-सा हल्दी पाउडर और नमक डालकर पानी उबालें। इसमे गोभी डालकर हल्का पकाए,फिर पानी निथार दे| अब मलमल के कपड़े में गोभी फैला दे| ताकि उसका अतिरिक्त पानी सुख जाए| एक पैन में जरा-सा मक्खन गर्म करे| इसमे गोभी के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें| पनीर, चाट मसाला, पुदीन के पत्ते, नीबू रस और आधी कसूरी मेथी को एक साथ मिला लें| तैयार मिश्रण में गोभी के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें|

काजू, बादाम, किशमिश भून लें| एक पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करे| इसमे अजवाइन और बेसन डालकर भुने लें| इसे अलग प्लेट में रख ले| अब कड़ाई में मक्खन डालकर गर्म करे| इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पकाए। अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर शेष बची कसूरी मेथी, नमक और गरम मसाला डालकर एकसार करे| आंच धीमी कर दही डालें और अच्छी तरह मिला लें| इसमे गोभी का मिश्रण और हरी मिर्च डालकर एकसार करे| अब भुना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें| इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं| जरूरत महसूस हो, तो थोड़ा-सा गर्म पानी भी डाल सकते है| करीब 2 मिनट बाद मेवे डालें| 5-7 मिनट बाद आंच से उतार लें|

No comments:

Post a Comment

Indian Food Recipes Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by hatman12. Powered by Blogger.