Latest News

जलजीरा- Jaljeera Recipe



समय- 5 लोगो के लिए 15 मिनट में बनेगा|

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि):


2-3 चम्मच शक़्क़र को 1/4 कप पानी में घोलकर अलग रख दे| 3/4 चम्मच जीरा 5-6 मिनट के लिए भूनकर अलग कर ले| अब 1/4 चम्मच सौंफ 3 मिनट के लिए भूनकर अलग कर लें| अब 2 लौंग, 1 काली इलायची, 1/2 चम्मच काली मिर्च 2 मिनट के लिए भूनकर अलग कर लें| सभी मसाले ठंडे हो जाए, तो इन्हे पीस लें| पीसते समय 1 चम्मच काला नमक, 1/2 चम्मच सेंधा नमक, 1/2 चम्मच अमचूर और 1/4 चम्मच हींग भी मिलाए| अब अलग से 1/3 कप ताजा पुदीना, 1/2 कप ताजा हरा धनिया और 1 चम्मच किसी हुई अदरक में 1 कप पानी मिलाकर पीस ले| पीसी हुई समाग्री को छान लें| छने हुए पानी में 1 लीटर ठंडा पानी मिलाए| इसमे दो नींबू का रस, शक़्क़र का पानी डालकर अच्छी तरह एकसार करे| तैयार जलजीरा फ्रिज में रखे| परोसते समय गिलास में भरे और ऊपर से बूंदी सजाएं|

सुझाव: यदि तीखा जलजीरा पसंद करते है तो पुदीना व हरा धनिया पीसते समय दो हरी मिर्च मिला दे| मीठा पसंद न हो तो शक़्क़र न मिलाएं|

No comments:

Post a Comment

Indian Food Recipes Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by hatman12. Powered by Blogger.