Latest News

कॉर्न राइस कटलेट - Corn Rice Katlet



4 लोगो के लिए, 30 मिनट में बनेगें|

नॉनस्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें| इसमें 2 बारीक़ कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं| इसमें डेढ़ कप मक्के के दाने डालकर मिलाएं| 2 मिनट बाद आंच से उतार लें| अब इसमें डेढ़ कप पके चावल, 2 मसले-उबले आलू, 15 बारीक़ कटे पुदीने के पत्ते, थोड़ा बारीक़ कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, 2 बारीक़ कटी मिर्च, 1/2 छोटा चम्मच सूखी लाल मिर्च का चूरा, 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह मिला लें| तैयार मिश्रण को 15 मिनट के लिए रखें, फिर इससे छोटे-छोटे कटलेट बनाएं| नॉनस्टिक पैन में २ बड़े चम्मच तेल गर्म करें| इसमें तैयार कटलेट सुनहरे होने तक शैलो फ्राई करें|

सुझाव- कटलेट शैलो फ़्राई करने के बजाय माइक्रोवेव करना चाहें, तो सभी पर ब्रश से तेल लगाकर 180 डिग्री पर पकने रख दें|

No comments:

Post a Comment

Indian Food Recipes Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by hatman12. Powered by Blogger.