Latest News

पत्तागोभी पचड़ी - Patta Gobhi Chutney Recipe

Patta Gobhi Chutney Recipe


डली, डोसे और उत्तपम के लिए नारियल की चटनी के भी कई विकल्प हैं। इसमें पत्तागोभी पचड़ी खास है। इसे दक्षिण भारतीय व्यंजनों के अलावा चाहें तो दाल-चावल के साथ भी भोजन में शामिल कर सकते हैं या चाहें तो सिर्फ चावल के साथ मुख्य खाने की तरह खाएं।

ऐसे बनाएं (बनाने की विधि)


तिल का तेल एक पैन में गर्म करें। थोड़ी-सी उड़द और चने की दाल मिलाकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। फिर 2 हरी मिर्च काटकर मिलाएं। 10-12 करी पत्ते मिलाएं। ढाई कप कटा पत्तागोभी मिलाएं। नमक मिलाकर 10 मिनट पकने दें। उतना ही पकाएं कि पत्तागोभी का कुरकुरापन न जाए। अब इस मिश्रण को मिक्सर में डालें। इसमें 1 चम्मच इमली मिलाएं और आधा कप पानी मिलाकर पीसें। अब एक पेन में तिल का तेल गर्म करें और सरसों तड़काएं। इसमें हींग और 2 लाल मिर्च मिलाएं। इसमें पत्तागोभी मिश्रण मिलाएं और एकसार करें। पत्तागोभी पचड़ी तैयार है।

No comments:

Post a Comment

Indian Food Recipes Designed by Templateism.com Copyright © 2014

Theme images by hatman12. Powered by Blogger.